बिलासपुररेलवे

अपनी मांगों को लेकर रेलवे रनिंग स्टाफ ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

आलोक

रेलवे के संचालन में रनिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन पिछले कुछ समय से रेलवे प्रबंधन और रनिंग स्टाफ के मध्य गतिरोध बना हुआ है। रनिंग स्टाफ विभिन्न माध्यमो से रेल प्रबंधन तक अपनी मांगे पहुचाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन प्रबंधन केवल आश्वासन का झुनझुना थमा रहा है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विरोध दर्ज कराने के मद्देनज़र बुधवार को आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रनिंग स्टाफ ने डीआरएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान एसोसिएशन ने प्रति 100 किलोमीटर माइलेज दर में 30 प्रतिशत वेतन तत्व और टी ए को 70 प्रतिशत करने,माइलेज दर को जनवरी 2016 से लागू करने,अस्सिटेंट लोको पायलट को रिस्क भत्ता देने,2015 में नियुक्ति और 2016 में नियमित अस्सिटेंट लोको पायलट का वेतन निर्धारण रेलवे बोर्ड के 2017 के अनुसार करने,लोको कैब को वतुनुकूलित करने सहित गाड़ियों का असुरक्षित परिचालन बंद करना जैसी मांगे रखी है। 19 जून को लोको रनिंग स्टाफ असोसिएशन ने सांकेतिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपना विरोध दर्ज कराया है। वही रेलवे प्रबंधन इसके बाद भी अगर रनिंग स्टाफ की मांगों पर गौर नही करती है तो 17 जुलाई से रनिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। वही रेल अधिकारी जल्द ही रनिंग स्टाफ के समस्याओ का निदान करने का आश्वासन दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार