पचपेड़ी

अवैध शराब का सप्लायर चढ़ा पचपेड़ी पुलिस के हत्थे, क्षेत्र में कोचियों को करता था सप्लाई….शराब दुकान के कर्मचारियों की संलिप्तता से बड़ी मात्रा में निकालता था खेप

बीते दिनों ऐसे ही सप्लायर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से पेट में घुस गई थी शराब की शीशी… गंभीर रूप से हुआ था घाय

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध देशी, विदेशी शराब की सप्लाई करने वाला सप्लायर अब जाकर पकड़ा गया है, जिसे पुलिस ने करीबन 15 किलोमीटर तक पीछा कर धर दबोचा है, जिसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी, विदेशी शराब को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी कर रहा है, जिस पर टीम अज्ञात आरोपी की तलाश में निकली जिन्हें जानकारी मिली कि ग्राम खपरी अरपा नदी के पास संदिग्ध व्यक्ति है,

जिसका पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर उसे पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर बाइक क्रमांक CG 10 BG 5480 में एक राजश्री के नीले थैले में 180 ml वाली शीशी के 86 नग सील बंद अंग्रेजी गोवा शराब मात्रा 15.480 लीटर किमती 10320 रूपये एवं 180 ml वाली देशी प्लेन शराब की 58 नग सील बंद शीशी मात्रा 10.440 किमती 4640 रूपये कुल मात्रा 25.920 लीटर किमती 14960 रूपये व एक मोटर सायकल SP 125 क्रमांक CG 10 BG 5480 किमती 40000/ के साथ मिला, आरोपी ने अपना नाम रामगोपाल पटेल पिता जगन पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी पुराना बाजार चौक जोंधरा थाना पचपेडी बताया, जिससे शराब और बाइक को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 59(क)-LCG, 34(2)-LCG के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शराब दुकान के कर्मचारियों से है मिली भगत…

पुलिस ने जिस सप्लायर को पकड़ा है वह लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई कोचियों को करता आ रहा है, जो शराब दुकान के छोटे से लेकर बड़े कर्मचारियों से कमीशन पर बड़ी मात्रा में शराब बाहर निकालकर बेचता था, इस मामले की जानकारी आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस को भी थी, आखिरकार अब जाकर आरोपी को पकड़ा गया है।वही इस कारवाई में पचपेड़ी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज,प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, एवं आरक्षक सद्दाम पाटले,आरक्षक प्रीतम मरावी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...