कोटा

कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला…आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश यादव समेत उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेन्द्र कश्यप, निवासी ग्राम दर्रीघाट थाना मस्तूरी, ने थाना कोटा में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई रवि कश्यप ग्राम छेरकाबांधा स्थित मां एग्रो राइस मिल में ड्राइवर का काम करता है। 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:17 बजे रवि मिल परिसर में खड़े ट्रक के चक्के की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान महेश यादव निवासी ग्राम खुरदूर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश व विवाद के चलते गाली-गलौज करने लगा।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बिलपाना से रवि कश्यप के सिर, गर्दन, हाथ और पैर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना राइस मिल के मुंशी प्रमोद यादव ने परिजनों को दी, जिसके बाद घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,