मस्तूरी

किसानों से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला…एसबीआई मस्तूरी ब्रांच कटघरे में, बिना जानकारी बढ़ाई गई केसीसी लोन लिमिट, खातों से निकाले गए लाखों रुपये,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की मस्तूरी शाखा पर किसानों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि बैंक से केसीसी किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने वाले 50 से अधिक किसानों के खातों में बिना उनकी जानकारी के लोन लिमिट बढ़ाई गई और फिर उनके खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए। यह मामला तब उजागर हुआ जब किसान अपने केसीसी लोन का भुगतान करने या स्टेटमेंट की जानकारी लेने बैंक पहुंचे। पीड़ित किसानों के अनुसार उन्होंने कृषि कार्य के लिए 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का केसीसी लोन लिया था, लेकिन बैंक स्टेटमेंट में 3.50 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक की लोन लिमिट दर्शाई जा रही है। इसके साथ ही इन खातों से बड़ी रकम का आहरण भी किया गया है, जिसकी जानकारी न तो किसानों को है और न ही उन्होंने इस तरह की कोई राशि निकाली है। मामले के सामने आने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित किसान एसबीआई मस्तूरी शाखा पहुंचे और बैंक का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए बैंक अधिकारियों से जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने मस्तूरी थाने में भी इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम डगनिया मल्हार निवासी पीड़ित किसान अशोक कुमार टण्डन ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष केसीसी लोन के तहत 1 लाख 56 हजार रुपये लिए थे। हाल ही में जानकारी मिली कि उनके खाते की लोन लिमिट बढ़ाकर 5 लाख 34 हजार 96 रुपये कर दी गई है और खाते से 4 लाख 49 हजार रुपये का आहरण दिखाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने इतनी बड़ी राशि न तो ली है और न ही किसी को निकालने की अनुमति दी है। इसी तरह ग्राम सुकुलकारी निवासी तुलसीराम बारले ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1 लाख 83 हजार रुपये का केसीसी लोन लिया था, लेकिन उनके खाते की लिमिट बढ़ाकर 3 लाख 60 हजार रुपये कर दी गई और खाते से 2 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं ग्राम ठाकुरदेवा निवासी किसान नोहरराम पाल ने बताया कि उन्होंने 2 लाख 11 हजार रुपये का लोन लिया था, जबकि उनके खाते की लिमिट 2 लाख 70 हजार रुपये कर दी गई और 49 हजार रुपये का आहरण दर्ज है।

किसानों का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी केवल कुछ खातों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के खातों में इसी तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे और किसान सामने आ रहे हैं, निकाली गई रकम करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित किसानों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह की धोखाधड़ी संभव नहीं है। किसानों ने मांग की है कि उनके खातों से निकाली गई पूरी राशि ब्याज सहित वापस की जाए और दोषी कर्मचारियों व अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में एसबीआई मस्तूरी शाखा के प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक जांच की बात कही जा रही है। फिलहाल किसानों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। पीड़ित किसानों का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...