छत्तीसगढ़बिलासपुर

अभियान स्वीप के तहत हर मुमकिन कोशिश कि हर मतदाता जरूर करें मतदान

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वीप की टीम मौजूद रही

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर एवं नगर निगम,स्मार्ट सिटी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसमें चौकसे इंजीनियरिंग काॅलेज में छात्र-छात्राओं को मतदान करने एवं मतदान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। आगामी 23 अप्रैल को बिलासपुर लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में मतदाताओं की अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु पखवाड़े भर से जिला निर्वाचन

कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ,जिसके तहत चौकसे इंजीनियरिंग काॅलेज में स्वीप की टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए खुद मतदान करने तथा दूसरों को भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नृत्य,कविता वाचन, क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वीप की टीम मौजूद रही।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,