छत्तीसगढ़सीपत

बेजा कब्जा करने की कोशिश को किया नाकाम, रात 9 बजे पहुंचकर नायब तहसीलदार ने दिखाई तत्परता

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर कार्य को रोका और बेजा कब्जा का निराकरण किया

सीपत रियाज अशरफ़ी

सीपत में बेजा कब्जाधारियों की बाढ़ सी आ गई है। जहां भी सरकारी जमीन खाली दिख रही है वहा ग्रामीणों द्वारा रातो-रात अवैध निर्माण कर बेजा कब्जा कर लिया जा रहा है। तहसील कार्यालय के पीछे भी पिछले कई दिनों से सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर कार्य को रोका और बेजा कब्जा का निराकरण किया।
मालूम हो कि सीपत तहसील कार्यालय के पीछे सीपत नवाडीह निवासी संतोष निर्मलकर व अन्य के द्वारा तहसील कार्यालय के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। दो दिन पूर्व सीपत पटवारी अभिषेक शर्मा द्वारा बेजाकब्जा कर रहे ग्रामीणों को मना किया गया था। लेकिन पटवारी की चेतावनी को दरकिनार करते हुए अतिक्रमणकारियों ने अपना कार्य प्रारंभ रखा। बुधवार की शाम नवाडीह निवासी संतोष निर्मलकर भी मकान निर्माण के उद्देश्य से उसी स्थान पर जेसीबी से नीव की खुदाई करवा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही सीपत नायब तहसीलदार राजकुमार साहू ने तत्परता दिखाई और पंचनामा बनाकर जेसीबी को जप्ती बनाया फिर रात 9 बजे मौके पर पहुचकर बेजाकब्जा के प्रयास में उपजे विवाद का निराकरण कराया। वहीं उनके द्वारा खोदे गए गड्ढे को समतल कराया गया। इस मौके पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई लेकिन उसे सुलझा लिया गया। नायाब तहसीलदार राजकुमार साहू के साथ इस अभियान में हल्का पटवारी सीपत अभिषेक शर्मा,पटवारी विजय भारत साहू,पुलिस बल भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,