मस्तूरी

सामाजिक बहिष्कार का शिकार हुआ एक परिवार, आधुनिक युग मे भी जारी है समाज से निकाले जाने की कुरीति….पीड़ित लगा रहे न्याय की गुहार

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला घटना सामने आई है छोटी सी बात को लेकर गांव के लोगो ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला ग्राम सुखरीपाली का है जहाँ 12 जनवरी को रेवा शंकर साहू का मोटरसाइकिल घर से ही चोरी हो गया था जिसकी शिकायत मस्तुरी थाने में उसने की थी।

प्रार्थी रेवा शंकर साहू ने शक के आधार पर गांव के ही संतोष साहू का नाम बताया था, जिससे आक्रोशित संतोष के परिवार वाले ने गांव में बैठक बुलाकर रेवा शंकर साहू के परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया, साथ ही परिवार वालो से बात करने पर 500 रुपये और घर में जाने पर 5000 रुपये का आर्थिक दंड देने का फरमान जारी कर दिया।

आधुनिक समय में भी ऐसी कुरीतियों का समाज मे होना अभिशाप साबित हो रहा है ऐसे में इस परिवार के सामने बड़ी चुनौती है एक ओर आर्थिक दंड और दूसरी ओर राशन की समस्या।

फ़िलहाल पीड़ितों ने थाने में इसकी शिकायत की है लेकिन सामाजिक बहिष्कार का दंश इस परिवार के लिए अभी जीना मुहाल कर बैठा है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,