बिलासपुर

बैंक कस्टमर केयर नम्बर बनी मुसीबत… शातिर ठगों ने लिंक भेजकर एकाउंट से निकाले 60 हजार रुपए

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकालकर फोन करने के बाद शातिर ठगों ने लिंक भेजकर प्रार्थिया के बैंक एकाउंट से पैसे निकाल ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मामले में प्रार्थिया ने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, मिली जानकारी के अनुसार कपिल नगर सरकंडा निवासी ऋचा पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बड़ी बहन ने एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर नंबर में कॉल कर अपनी गुम हो चुकी कस्टमर आईडी लेने के लिए जानकारी ली, जहाँ से कहा गया कि आपके मोबाईल में लिंक भेजा जा रहा है,

लेकिन वह काम नही कर रहा है किसी और के एंड्रॉइड फोन नंबर में काम करेगा, जिस पर उन्होंने अपनी बहन प्रार्थिया का नंबर दिया, जिसमें लिंक आया जैसे ही उन्होंने लिंक खोला फोन हैक हो गया और उनके बैंक एकाउंट से 60 हजार रुपए निकाल लिए गए, मामले में उन्होंने इसकी शिकायत तत्काल थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मो नंबर 9123658420 व 9832030316 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा...