बिलासपुर

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित किया गया ब्लड डोनेशन कैंप…जज्बा और यूथ कांग्रेस का आयोजन..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। आज ही के दिन एक आतंकी हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी। आज के दिन को शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस मना रही है।

राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि के मौके पर न्यायधानी में तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बलिदान को नमन करते हुए रविवार को जिले के यूथ कांग्रेस द्वारा जज्बा के सयुक्त तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जहा पहुंचे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया है।

कांग्रेस के शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक और नगर कांग्रेस कार्यकर्ता वह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाया। रक्तदान के बाद अध्यक्ष शेरु असलम ने कहा कि वो अपने दिवंगत नेता की पुण्यतिथि मना रहे हैं।

उनके जाने का दर्द सभी कांग्रेसियों के दिल में है। ऐसे में आज जहां कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है वहीं कांग्रेस जन पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जितना यूनिट ब्लड कलेक्ट होगा उसे जज्बा के टीम के सहयोग से थैलीसीमिया पीड़ित बच्चो को समर्पित किया जाएगा। ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय रक्त मिल सके।

उक्त शिविर के माध्यम से करीब 100 यूनिट बल्ड एकत्रित हुए जो निश्चित रूप से अंचल के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी के रूप में काम आ सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...