बिलासपुर

2 मोटरसाइकिल सवारों में आमने सामने हुई टक्कर…गंभीर रूप से घायल दोनों की हुई मौत, पुलिस मर्ग कायम कर जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती शाम सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोखंडी रामघाट मोहल्ले के पास मेन रोड में 2 बाइक सवार तेज रफ़्तार में आमने सामने जा टकराए, हादसे में दोनों की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई वही दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से 1 बाइक सवार की हॉस्पिटल पहुँचने से पहले मौत हो गई वही दूसरे युवक की मौत हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज गढेवाल पिता दीपक गढेवाल उम्र 18 वर्ष निवासी धुरीपारा मंगला अपनी मोटर सायकल पेशन प्रो क्रमांक सी जी 10 ए वाई 9867 में धुरीपारा मंगला से ग्राम लोखंडी जा रहा था।

तभी शाम करीब 6.00 बजे लोखंडी के रामघाट मोहल्ले के पास उसी समय सामने की तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए आर 0838 के चालक रूपेश विश्वकर्मा पिता रामनाथ विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी जरहाभाठा की मोटरसाइकिल से आमने सामने टक्कर हो गई, दोनों ही युवको को गंभीर चोंटे लगी, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा, गया लेकिन सूरज गढ़ेवाल की रास्ते में ही मौत हो गई वही रूपेश विश्वकर्मा की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई, दोनों ही मौत के मामले में सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज अपनी अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए...