कोटा

कोटा:- जंगल में मिली महिला की खून से लथपथ लाश…धारदार हथियार से हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में बुधवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुंवरिया बाई बघेल की हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला की खून से सनी लाश गांव के बाहर जंगल में टावर लाइन के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंवरिया बाई दोपहर खेत की ओर निकली थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन उन्हें खोजने निकले। झाड़ियों में लाश मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कोटा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से खून के धब्बे, पेड़ की कटी डंगाल और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिससे आशंका है कि हत्या में इनका उपयोग किया गया होगा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया। शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया। पुलिस की टीम गांव में डटी हुई है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर रही है और हत्या की वजह एवं आरोपी की तलाश में पुलिस सक्रिय रूप से जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ... आधी रात घर में घुसे, मोबाइल झपटा और फर्जी UPI बनाकर खाते से पार कर दिए लाखों! 48 घंटे में तीन आरोपी ... पत्रकार कॉलोनी के विकास में इरशाद अली का योगदान सराहा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच... बिलासपुर के विकास को 38.89 करोड़ की बड़ी सौगात, 145 कार्यों को मिली मंजूरी; अमर अग्रवाल की पहल पर 67... छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न...जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को... मल्हार:- रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले? नीम के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुल... एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ...