बिलासपुर

नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया आतंक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर की सड़कों पर देर रात राहगीरों को चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला पांच नाबालिगों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। हैरानी की बात यह है कि इस गैंग ने लूटपाट के लिए बाकायदा रणनीति तैयार कर रखी थी। दो नाबालिग स्कूटी पर सवार होकर चाकू के साथ वारदात को अंजाम देते थे, जबकि उनके तीन साथी आसपास पैदल घूमकर बैकअप की भूमिका निभाते थे। इसी सुनियोजित तरीके से आरोपियों ने 24 नवंबर की दरम्यानी रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महज कुछ घंटों के भीतर तीन वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पांचों को पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पहली वारदात सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हारपारा में हुई। यहां रहने वाले अक्षय कुमार 24 नवंबर की रात करीब तीन बजे अपने रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो नाबालिगों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, आरोपियों ने चाकू निकालकर उन्हें धमकाया और जेब में रखे सामान लूटकर फरार हो गए।

नवजीवन अस्पताल के पास दूसरी वारदात

पहली वारदात के बाद भी नाबालिगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद तालापारा के बजरंग चौक स्थित नवजीवन अस्पताल के पास उन्होंने दूसरे युवक को निशाना बनाया। यहां भी चाकू की नोंक पर युवक को डराकर उसका मोबाइल और 900 रुपये नकद लूट लिए। लगातार दो वारदातों के बाद भी उनका आतंक नहीं थमा। करीब 30 मिनट बाद मंगला चौक बाइपास रोड पर श्रीवास धर्मशाला के पास तीसरी वारदात को अंजाम दिया गया। इस बार आरोपियों ने राहगीर से झपटमारी की और मौके से भाग निकले।

लूट के लिए बनाई थी पांच लोगों की टीम

पुलिस की पूछताछ में नाबालिगों ने वारदातों की पूरी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लूटपाट के लिए पांचों ने पहले से योजना बनाई थी। इसके तहत दो साथी स्कूटी लेकर चाकू के साथ राहगीरों को निशाना बनाते थे, जबकि बाकी तीन साथी आसपास पैदल घूमते रहते थे। उनका काम वारदात के दौरान किसी तरह की परेशानी आने या पीड़ित के विरोध करने पर तत्काल मदद के लिए पहुंचना था। यानी लूट के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए भी उन्होंने अपनी तैयारी कर रखी थी।

सीसीटीवी ने खोला राज

एक ही रात में लगातार तीन वारदातों के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। संदिग्धों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पांचों नाबालिगों तक पहुंचने में सफल रही। आरोपियों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से पांचों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ... बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग...