सीपत

सीपत: नाबालिग का अपहरण और शारीरिक शोषण…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बालिका बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत पुलिस ने अपहरण और पाक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम किशोर कुमार यादव पिता मुन्ना लाल यादव, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा दिनांक 26 नवंबर 2025 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत बालिका ग्राम तोरला, थाना सरगांव, जिला मुंगेली में आरोपी किशोर कुमार यादव के साथ है। सूचना पर थाना प्रभारी सीपत के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके से अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(एम) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...