क्राइम बिलासपुर

शहर में अज्ञात शरारती तत्वों का तांडव…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कई वाहनों में आगजनी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्यप कॉलोनी में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए कई वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में एक एस-क्रॉस कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना आरएस कुंज कश्यप कॉलोनी की गली नंबर-04 की है। पीड़ित पवन नेवदानी, जो कपड़ों के होलसेल व्यापारी हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी भूरी रंग की एस-क्रॉस कार क्रमांक CG-10 AM 9998 को घर के सामने मैदान में पार्क की थी। रात करीब 10 बजे तक कार वहीं खड़ी थी। लेकिन तड़के करीब 3:30 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी कार में किसी ने आग लगा दी है। घबराकर जब वे बाहर पहुंचे तो देखा कि कार जल रही थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल पहुंचती, कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसी दौरान, मोहल्ले में और भी वाहन क्षतिग्रस्त मिले। पड़ोसी सुरेश देवांगन के चार चक्का ठेले, तेजस्विनी शुक्ला की एक्टिवा और विनय रजक के ऑटो में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 324(5)-BNS और 326(f)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमे आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिले है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से डर और आक्रोश है। निवासियों ने पुलिस से दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...