रतनपुर

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम….मुआवजा राशि और नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण

रतनपुर जुगनू तम्बोली

रतनपुर- सुबह लखन लाल प्रधान पिता महेश राम प्रधान उम्र 65 वर्ष लकड़ी लेने के लिए खुटाघाट जंगल गया हुआ था । जहां से वह एक बोरी में लकड़ी लेकर लौट रहा था । इसी दौरान दोपहर 12 बजे रतनपुर बिलासपुर मार्ग के ग्राम कर्रा में राधेश्याम अग्रवाल लिखा हुआ ग्रेडर वाहन में दबने से उसकी मौत हो गई । जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया । वहीं घटना की सूचना रतनपुर पुलिस को दिया । तब पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई । जहां पर मृतक के परिजनों ने मुआवजे राशि की मांग की ।

वही कंपनी में मृतक के बेटे को नौकरी देने की मांग करने लगे । जहाँ पर रतनपुर पुलिस की समझाइश के बाद भी उन्होंने मृतक के शव को उठाने नहीं दिया । वे मुआवजे राशि और नौकरी की मांग पर अड़े रहे । तब सड़क निर्माण के ठेकेदार के पंडे पहुंचे । जहां पर उन्होंने मुआवजा राशि 1 लाख और मृतक के बेटे को नौकरी देने की बात कही । तब ग्रामीणों ने चक्काजाम खोला । इस दौरान वाहनों की दोनों और लंबी कतार लग गई थी ।

जिसे रतनपुर पुलिस ने व्यवस्थित किया वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर मरचुरी भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...