रतनपुर

अब भाजपा महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा… रतनपुर थाने के सामने किया धरना प्रदर्शन,  दुष्कर्म पीड़िता की माँ के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का मामला

जुगनू तंबोली

रतनपुर – विगत दिनों रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता बेटी की रिपोर्ट लिखाने वाली विधवा माँ के खिलाफ ही पाक्सो एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय जाँच समिति गई थी।

पीड़ित परिवार एवं रतनपुर के जनमानस से मिली जानकारी के अनुसार दर्शाता है कि दुष्कर्म पीड़िता बेटी की विधवा माँ के खिलाफ दर्ज केस सरासर झूठा है। इसको लेकर रतनपुर की जनता भी आकोशित है। भाजपा महिला मोर्चा माँग करती है कि दुष्कर्म पीड़ित बेटी की विधवा माँ के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत् दर्ज झूठा मामला तत्काल वापस लिया जाये अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन के पश्चात और उग्र आंदोलन करेगी।

इस दौरान हर्षिता पाण्डेय राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष,गायत्री साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा, सविता धीवर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रतनपुर, पूजा विधानी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वंदना जेण्ड्रे जिला महामंत्री महिला मोर्चा, राजकुमारी बिसेन मंडल महामंत्री महिला मोर्चा रतनपुर, जयश्री चौकसे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रेमलता तम्बोली मंडल प्रभारी महिला मोर्चा रतनपुर, सरीता सेन मंडल महामंत्री महिला मोर्चा रतनपुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज