बिलासपुर

अब होटल संचालिका से मंगलसूत्र की लूट की घटना, फिर 2 बाइक सवार लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम..सकरी थाना क्षेत्र की दूसरी लूट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – महिलाओं से मंगलसूत्र की लूट के मामले बढ़ने लगे है, बीते दिनों में कई ऐसी वारदात सामने आ चुकी है, हालही में काठाकोनी महिला से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र की लूट हुई थी, अब फिर एक बार सकरी थाना क्षेत्र में ही रामघाट लोखंडी में होटल संचालिका से मंगलसूत्र की लूट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रामघाट लोखंडी निवासी शिव कुमारी निर्मलकर होटल चलाती है जहाँ 26 मई की दोपहर 2 बजे के लगभग बाइक में दो युवक होटल के पास रुके, पीछे बैठा युवक आकर सिगरेट लिया और नास्ता की मांग किया, जैसे ही प्रार्थिया नास्ता निकालने लगी,

आरोपी ने उसके गले से लगभग 9 ग्राम वजनी मंगलसूत्र को छीनकर भागने लगा, जो सड़क के पास खड़े अपने दूसरे साथी के साथ मंगला की ओर फरार हो गया, दोनों ही युवक मुंह मे कपड़ा बांधे हुए थे, जिसकी वजह से प्रार्थिया उनका चेहरा नही देख पाई, घटना के बारे में प्रार्थिया ने अपने बेटे को जानकारी दी फिर सकरी थाने पहुँचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 356-IPC, 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...