बिलासपुर

नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया था महाराष्ट्र…2 महीनों के बाद पुलिस ने किया बरामद, दुष्कर्म के आरोप में युवक हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पीड़ित परिजनो की शिकायत के 2 महीनों बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र से बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की के परिजनों ने 11 मार्च 2023 नाबालिग के गुम होने की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद से नाबालिग लड़की की तलाश सरकंडा पुलिस कर रही थी इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग लड़की चिंगराजपारा निवासी नानू उर्फ शांति लाल देवांगन के साथ है जो वर्तमान में पुणे महाराष्ट्र में रह रहे हैं जिसको लेकर सरकंडा पुलिस टीम गठित कर महाराष्ट्र में खोजबीन शुरू की जहां 72 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर सफलतापूर्वक दबिश दी जहां आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा कर महाराष्ट्र ले आया था जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को लगातार अंजाम दे रहा था। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, सउनि दिलीप प्रभाकर, सउनि रमेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, म. आर. जिज्ञासा कौशिक का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...