
भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गोलबाजार निवासी मोहम्मद आरिफ ने कोनी थाने में 26/9/2022 को मोपका निवासी प्रवीण पाल के खिलाफ सरकारी जमीन को 28 लाख रुपए में बेचने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी प्रवीण पाल अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम रमतला स्थित प.ह.नं.-24 के सरकारी जमींन को निजी जमींन बताकर इससे 28,00,000 रुपये लेकर बिक्री कर रजिस्ट्री कराकर धोखाधड़ी किया है। जिसपर कोनी पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मोपका के मकान में छुपा हुआ है। जहाँ दबिश देकर कोनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।