रायगढ़

पुलिस हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर गिरोह… कब्जे से 5 बाइक जब्त, 2 खरीददार भी आये पकड़ में

उदय सिंह

रायगढ़ – घूम घूम कर बाइक चोरी करने वाले चोर गिरोह को रायगढ़ पुलिस ने धरदबोचा है। साइबर सेल, कोतवाली और जूटमिल पुलिस के सयुक्त टीम ने दो चोर और दो खरीदार सहित कुल 4 आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी का वाहन जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कबीर चौक, जूटमिल में पूर्व में चोरियों में चालान हुए अनिल मिश्रा को चोरी की बाइक की बिक्री के लिए चर्चा करने की सूचना मिली। जिसपर थाना कोतवाली, जूटमिल और साइबर सेल की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहा जूटमिल निवासी अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया। जिसने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी घरघोड़ा के महावीर सोनवानी और दो अन्य लड़कों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल और पिकअप चोरी कि घटना को अंजाम दिया था। वही गत दिनों 21 जून के दोपहर पुराना शनि मंदिर रायगढ़ के पास से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सीजी 13 जेड 7327 को चोरी कर अनिल मिश्रा ने उसे अपने घर में छिपा कर रखना बताया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है साथ ही आरोपी अनिल मिश्रा से मिली जानकारी पर आरोपी महावीर सोनवानी के निवास घरघोड़ा में जाकर संयुक्त टीम द्वारा दबिश दिया गया । आरोपी महावीर सोनवानी के पास एक सीडी डीलक्स और एक अवेंजर मोटरसाइकिल मिली जिसे जप्ती की गई ।

आरोपी ने इसके अतिरिक्त उसके साथियों के साथ मिलकर चोरी की गई दो और मोटरसाइकिल जिसमें हीरो पैशन प्रो को घरघोड़ा निवासी नंदू चौहान को ₹5000 में तथा घरघोड़ा निवासी तस्लीम खान को एक हीरो एचएफ डीलक्स की बिक्री करना बताया । आरोपी महावीर सोनवानी से मिली जानकारी पर आरोपी नंदू चौहान और तस्लीम खान के घर दबिश देकर चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद की गई है।उक्त मामले में सभी आरोपियों से कुल 5 बाइक बरामद की गई है। जिसमे स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सीजी 13 जेड 7327, एक सीडी डीलक्स, एक अवेंजर मोटर सायकल, हीरो पैशन प्रो, एक हीरो एचएफ डीलक्स शामिल है। उक्त घटना में संलिप्त आरोपी अनिल मिश्रा, महावीर सोनवानी, तस्लीम खान उर्फ गोलू और नंदू चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल मिश्रा पर थाना कोतवाली में वर्ष 2008 से अब तक चोरी के 06 मामले दर्ज हैं तथा थाना जूटमिल के पिकअप चोरी मामले में फरार चल रहा था। जो अब जाकर सलाखो के पीछे जा पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, थाना कोतवाली एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह और प्रताप बेहरा, थाना कोतवाली, थाना जूटमिल स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...