बिलासपुर

चोरी की बाइक और सामान के साथ पकड़े गए 2 आरोपी…चकरभाठा क्षेत्र में सामान ठिकाने लगाने की फिराक में थे दोनों

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी की बाइक और सामान बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान और एक बाइक बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परसदा शारदा मंदिर के पास दो व्यक्ति चोरी का सामान व चोरी का मोटर सायकल बिक्री के फिराक मे घूम रहे है। जहां पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। मौके पर तिफरा निवासी लक्ष्मी नारायण कश्यप और प्रदीप सिंह लोधी मौजूदा थे। जिनके कब्जे से दो नग प्लास्टिक के बोरी मे छड और एक मोटर सायकल होण्डा पैसन प्लस क्रमांक सीजी 10 एनए 1763 मिला है। जिनके संबंध में आरोपियों के पास से कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे लिहाजा पुलिस ने उन्हें जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा , प्र.आर 846 संतोष यादव, आर, 1244 सतीष यादव आर, 907 मिथलेश साहू , की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,