कोटा

सड़क हादसा :- मरही माता मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी….एक बच्ची और महिला की हुई मौत, कई गंभीर रूप से घायल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – मरही माता मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, पिकअप में 30 से 35 दर्शनार्थी सवार थे, एक बच्ची व एक महिला की मौत हो गयी है वही 15 से 20 लोगो को गंभीर रूप से चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदा से मरही माता मंदिर दर्शन करने के लिए ग्रामीण पिकअप वाहन में गए हुए थे दर्शन कर जब वापस अपने घर जा रहे थे इसी दौरान ग्राम सलका नवागांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को दी

जिसके बाद कोटा थाना की डायल 112 सहित कोटा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया

जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया। इस दुघर्टना में कामना यादव पिता राजू यादव उम्र 7 वर्ष निवासी गंगापुर थाना पंडरिया और दुवशिया यादव पति महेश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम शारदा थाना लोरमी की मौत हो गयी है

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...