सीपत

बारातियों द्वारा घर में घुसकर किये गए मारपीट के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार… बेल्ट एवं लकड़ी का फंटा जप्त,

उदय सिंह

सीपत – पिछले महीने 22 अप्रैल को रात्रि करीबन 10.00 बजे ग्राम उरैहापारा नगोई थाना सरकंडा से एवं ग्राम करही निरतू से बारात आये ग्राम उरैहापारा के बाराती राजाशंकर अपने अन्य 09 बाराती के साथ प्रार्थी राधेश्याम सूर्यवंशी पिता स्व. अवध राम उम्र 60 साल निवासी ग्राम बाम्हू थाना सीपत के पुत्र करन को मोबाइल को चोरी किया है कहते हुए घर में जबरन घुस कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, बेल्ट, लकडी के फंटा से मारपीट किये जिससे प्रार्थी राधेश्याम की पत्नी निर्मला बेटी भारती सूर्यवंशी, लड़का विकास कुमार, विनय कुमार, मेरा भाई पुनीलाल एवं भाई बहू त्रिवेणी बाई को चोंट आई थी, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी, मामले पुलिस ने 10 बारातियों को गिरफ़्तार कर लिया है जिनमें राजाशंकर लिबर्टी पिता नारायण प्रसाद उम्र 35 साल, रामू लाल सूर्यवंशी पिता फूल साय उम्र 48 साल ,अर्जुन लाल सूर्यवंशी पिता रूंगन लाल उम्र 59 साल ,अनिरूद्ध सूर्यवंशी पिता मंशा राम उम्र 26 साल, सहदेव सूर्यवंशी पिता रूंगन लाल उम्र 43 साल, अमृत लाल सूर्यवंशी पिता स्व. बिसाहू राम उम्र 21 साल, अमन कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष कुमार उम्र 21 साल, शिव चरण लिबर्टी उम्र 43 साल निवासी स्व. राममनोहर, प्रदीप कुमार लिबर्टी पिता दिलहरण लिबर्टी उम्र 24 साल, राम अवतार सूर्यवंशी पिता स्व. गंगाराम उम्र 45 साल सभी निवासी ग्राम उरैहापारा (नगोई) थाना सरकंडा शामिल है, पूछताछ में सभी ने जुर्म स्वीकार किया है, जिन्हें गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 02 नग बेल्ट एवं एक लकड़ी का फंटा को जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार