बिलासपुर

सिंचाई विभाग ने 8 वर्ष पूर्व नहर के लिए ली थी जमीन, किसानों को अब तक नही मिला मुआवजा… पीड़ितों ने कलेक्टर से जनदर्शन में लगाई गुहार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी की समस्या, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर लगभग 101 आवेदन दिए। जनदर्शन में बिरकोना के ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए बताया कि बिरकोना नगोई के पास नहर के पाईप को जाम कर पानी की सप्लाई बंद कर दिया गया है, जिसके कारण वहां के लगभग 300 किसानों को कृषि के लिए पानी की समस्या हो रही है। कलेक्टर ने उनकी पानी सप्लाई की मांग पर एसडीएम बिलासपुर एवं सिंचाई विभाग को निराकरण के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम केंदा के किसानों ने बताया कि जवस नदी से नहर बनवाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 8 वर्ष पूर्व भूमि अधिग्रहित की गई थी, जिसका मुआवजा राशि अभी तक अप्राप्त है। किसानों ने व्यपवर्तन नहर योजना के अंतर्गत जमीन अधिकृत किसानों को लंबित मुआवजा राशि दिलाने की मांग की।

कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए उक्त मामले की आवश्यक जांच कर एसडीएम कोटा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। तखतपुर जनपद पंचायत के 23 ग्राम पंचायतों के अस्थायी रोजगार सहायकों ने नियमित वेतन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए हर माह मानदेय प्रदाय कराने हेतु निवेदन किया। कलेक्टर ने इस मामले को टीएल में लेते हुए सीईओ जनपद तखतपुर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ग्राम निरतू के ग्रामीणों ने मौहारपारा की सड़क अत्यंत खराब होने की जानकारी देते हुए सड़क मरम्मत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके लिए कार्यपालन अभियंता, आरईएस को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,