पचपेड़ी

निजात अभियान :- क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त, पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

पचपेड़ी – जिले में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना पर अभियान चलाकर रेड कार्रवाई किया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऐसे ही दो संदिग्धों पर कार्रवाई की है, इस कार्यवाही के दौरान राजू उर्फ संदीप मधुकर अपने साथी ईश्वर मधुकर के साथ मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक सी जी 10 बी एफ 6118 में बड़े थैला के अंदर अवैध रूप से 12 बॉटल गोवा अंग्रेजी शराब और 50 नग देशी शराब मात्रा 18 लिटर कीमती रूपये 8800 रुपये और वही दूसरे थैले में 100 नग देशी शराब मात्रा 18 लिटर कीमती 8000 रुपये को कुल 36 लीटर अंग्रेजी देशी शराब ऱखकर दोनों जोधरा से पचपेड़ी की ओर परिवहन करते हुए पकड़ें गए, उक्त दोनों आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी