जांजगीर चाँपा

ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहा चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे…पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को नैला पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कापन परसाही बाना का है, जहां एक व्यक्ति के घर के सामने खड़े महेन्द्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली की रात के समय चोरी हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कसरत कुर्रे रात में करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर के चालू होने की आवाज सुनकर जागा। जब वह बाहर निकलना चाहा तो पाया कि दरवाजा बाहर से बंद था। उसने तत्काल अपने पुत्र नंद किशोर को जगाया और परिजनों की मदद से दरवाजा खोला। परिवार वालों ने ग्रामीणों को सूचना दी और आसपास खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान ग्राम गुड़पार से होते हुए वे तिलाई मेन रोड पहुंचे, जहां ट्रैक्टर डीजल खत्म होने के कारण खड़ा मिला। आरोपी ट्रैक्टर को छोड़कर खेत की ओर भाग रहा था, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय पाटले उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा थाना मुलमुला बताया।
सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी और चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस...