पचपेड़ी

अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से बाइक सवारो को मारी ठोकर, बाइक सवार 3 गंभीर…किया गया सिम्स रिफर, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी बाजार चौक के पास एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारो को चपेट में ले लिया जिससे बाइक में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको तत्काल मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वाकारी बाजार चौक के पास शाम 7 बजे के आसपास मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर जा रहे जा रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने पचपेड़ी की ओर से मल्हार की ओर आ रहे बाइक क्र CG 10 T 0514 को सामने से अपनी चपेट में ले लिया

जिससे बाइक में सवार तीनो युवकों को सिर,कमर एवं पैर में गंभीर चोट लगी है।जिसे आसपास के लोगो ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पचपेड़ी पुलिस एवं डायल 112 के स्टाफ ने घायलों को तत्काल मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है।

वही शुरुवाती पूछताछ में पता चला है की तीनो गंभीर रूप से घायल दीपक पटेल, शंकर यादव एवं कमल पटेल ग्राम ओखर निवासी बताया जा रहा है।

फिलहाल पचपेड़ी पुलिस घायलों के परिजनों को घटना की सूचना उपरांत घटनाकारीत अज्ञात ट्रैक्टर की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस