बिलासपुर

बैंककर्मी बनकर शातिर ठगों ने किया फोन और क्रेडिट कार्ड के डिटेल हासिल कर लगाया चूना…एकाउंट से पार हुए 1 लाख 73 हजार रुपए, सहायक शिक्षक बना शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत परिजात एक्सटेंशन कालोनी नेहरूनगर निवासी सहायक शिक्षक विनोद कुमार साइबर ठगी के शिकार हुए है, जिसने शातिर ठगों ने बैंककर्मी बनकर फोन किया और क्रेडिट कार्ड डिटेल हासिल कर बैंक एकाउंट से 1 लाख 73060 रुपए दो किस्तों में निकाल लिए। बाकायदा साइबर अपराधियों ने उनका रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, जिससे पैसे निकलने पर उनके पास कोई मैसेज प्राप्त नही हुआ, जब वह बैंक पहुँचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने पहुँचकर दर्ज कराई है। ग़ौरतलब है कि फोन कॉल कर शातिर ठग लगातार साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे है, जो लाखों – करोड़ो रूपयो की चोरी करते है, लेकिन फिर भी तमाम मामलों के बाद भी न तो लोग जागरूक हो रहे है न ही बैंक प्रबंधन जो हाईटेक होते टेक्नोलॉजी के सामने आसानी से नतमस्तक हो जा रहे है, जिनके हाथों के नीचे से साइबर अपराधी बड़ी बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...