रायपुर

वीआईपी बिल्डिंग के फ्लैट में चली गोली….मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर से बड़ी खबर समाने आई है जिसमे क्षेत्र के एक फ्लैट में गोली चली है। घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार रायपुर के करिज्मा अपार्टमेंट के 502 नंबर कमरे में गोली चली है जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं FSL की टीम को भी बुलाया गया है।जानकारी के मुताबिक VIP करिश्मा अपार्टमेंट के पाँचवीं मंज़िल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है। लेकिन किसी को चोट आने की जानकारी नहीं है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है, जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते हैं। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बहरहाल पुलिस जांच के बाद घटना का कारण सामने आएगा पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...