बिलासपुर

मण्डप के नीचे जबरदस्त डांस कर दूल्हा हुआ फेमस, लॉक डाउन की खबरों के बीच गुदगुदाती खुशी के आखिर कौन है पीछे….जानिए इस ख़बर में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अभी कुछ समय से अपने डांस के लिए चर्चित एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया – फेसबुक, व्हाट्सएप ,यूट्यूब पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है कोरोना काल मे जहाँ सरकार ने शादियों मे सिमित लोगो के साथ शादी करने का आदेश निकाला है तो रतनपुर निवासी रामशरण सिंह उइके रिटायर्ड डिप्टी रेंजर के छोटे सुपुत्र एवं बड़े मनीष उइके व्याख्याता चपोरा के छोटे भाई महेंद्र उइके का विवाह कोटमीखुर्द पेंड्रा की ममता पेन्द्रो (पूर्व विधायक पाली तानाखार क्षेत्र रामदयाल उइके की भांजी) के साथ बहुत ही सीमित मेहमानों के साथ आदिवासी परंपराओं के बीच सम्पन्न हुआ है ।

कोरोना महामारी के दौर में जहां हर किसी के चेहरे पर चिंता एवं मायूसी छाई हुई है वहीं इनके डांस को देखकर लोगों के चेहरे हंसी-ठहाकों से खिल उठे है। कोरोना काल मे जहाँ सिमित लोगो के साथ अपनी शादी यादगार बनाने के लिए दूल्हे ने ऐसा किया डांस की आज हर कोई महेन्द्र उइके के डांस के दीवाने हो गए हर कोई आज महेंद्र उइके के डांस को सोसल मिडिया मे देखना चाहते है। सर्व आदिवासी समाज एवं आदिवासी सेना के पदाधिकारीयों मे सुभाष परते, दीनू नेताम, आयुष राज, शिव चेचाम, मनोज मरावी, सूरज मरकाम, गिरीश राज, जनक मरकाम आदि समाज के लोगो ने नवदम्पति को शादी के बधाई के साथ महेन्द्र उइके के डांस की भूरी भूरी प्रसंसा की एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिये।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...