बिलासपुर

धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार… लोगों को वाटर प्लांट लगाने का झांसा देकर वसूल चुके है करोड़ो रूपये

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वाटर प्लांट लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, मामले में प्रार्थीया अहाना फ्रांसिस निवासी व्यापार विहार थाना तारबाहर ने लिखित आवेदन पेश किया था जिसमें आरोपी सुभाष ताती, मीना ताती एवं अन्य लोगों के द्वारा प्रार्थीया उसके भाई-बहन के साथ अल्कालाइन वाटर प्लांट में पैसा निवेश करने से 6 महीने में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करना बताया गया था, जिस पर धारा 420,34 भादवी का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान यह पता चला है कि आरोपी गॉड ग्रुप बनाकर बहुत सारे लोगों से ठगी किए हैं। प्रार्थी से पुराना जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए अलका लाइन वाटर से होने वाले फायदे और उसका प्लांट लगाने पर 6 माह में पैसे डबल हो जाने की बात बोलकर धीरे-धीरे 300000 से अधिक रकम ले लिए थे।आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने की जानकारी मिली है उक्त ठगी की रकम ढाई करोड़ से भी ज्यादा होना पता चला है। आरोपियों को आज कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे,शारदा भगत,अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...