बिलासपुर

पुराने नोट के बदले लाखों रुपए कमाने के चक्कर में एक व्यक्ति ने गवाएं 2 लाख 21 हजार रूपये, आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुराने नोट के बदले लाखो रुपए कमाने के चक्कर में फँसकर प्लांट कर्मी के साथ 2 लाख 21 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां शातिर ठग ने प्रार्थी को पांच रुपये के पुराने नोट के बदले पांच लाख रुपये देने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतौना में रहने वाले रोशन धुरी नोवा प्लांट में बिल्डर हेल्पर है। जिसने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करते हुए बताया कि एक मई की शाम वह इंस्टाग्राम देख रहा था। जिसमे एक विज्ञापन आया इसमें पांच रुपये के पुराने नोट के बदले पांच लाख 12 हजार रुपये मिलने की जानकारी थी। इसे सच मानकर उन्होंने एड के कमेंट में जाकर अपनी सहमति दी। इसके कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने पांच रुपये के पुराने नोट का फोटो अपने वाट्सएप पर मंगाया। नोट की फोटो देखकर उसने कंपनी में रजिस्ट्रेशन के लिए 720 रुपये जमा करने कहा। इस पर प्रार्थी ने आनलाइन रुपये जमा कर दिए। करीब पांच दिन बाद उन्हें बताया गया कि उनके रुपये लेकर आर्मी का एक जवान निकल चुका है, साथ ही उसके सरगांव पहुंचने की जानकारी दी गई। इसके कुछ देर बाद ही दूसरे नंबर से काल करके ठग ने परमिशन कोड के लिए पैसे मांग की। और यह विश्वास दिलाया कि उसे पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे। जिसके बाद प्रार्थी ने अलग अलग किश्तों में 2 लाख 21 हज़ार 648 रूपए ठग के बताए अनुसार ट्रांसफर कर दिया। इधर 10 मई को शातिर ठग ने पुन एक लाख पच्चीस हजार नौ सौ तीस रूपए मांगे जिसे नही देने पर उलटा ठग ने प्रार्थी के खिलाफ केस करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश...झारखंड से बिलासपुर लाकर युवक की गला रेतकर ... मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार...47,900 नगद और ताश की गड्डी जब... शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी