बेमेतरा

पेंड्रीतराई हत्याकांड में पुलिस ने किया खुलासा, युवती का प्रेमी ही निकला हत्यारा, प्रेमी ने प्रेमिका के दुपट्टे से की गला दबाकर कर हत्या

प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाने से प्रेमी था परेशान, आवेश में आकर की प्रेमिका की हत्या

डेस्क

बेमेतरा। जिले के पेंड्रीतराई गांव में दो दिन पहले मिली युवती की लाश के संबंध में पुलिस की जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। जांच में पता चला कि युवती का प्रेमी ही उसका हत्यारा है। दरअसल युवती के द्वारा शादी का दबाव डालने पर प्रेमी युवक ने प्रेमिका के दुपट्टे से गला दबाकर कर हत्या की थी।
बेमेतरा थाना अंतर्गत के ग्राम पेंड्रीतराई में जहां 2 दिन पहले गांव के बाहर खेत में पंप हाउस के पास एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने युवती का शव देखने के बाद दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।

जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पेंड्रीतराई में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का उनके मामा गांव रजकुड़ी के रोशन साहू 20 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी थी। जिसकी की जानकारी देने युवती ने अपने प्रेमी रोशन साहू को फोन करके अपने गांव के पास पंप हाउस में मिलने बुलाई थी। जिस पर युवती के द्वारा अपने प्रेमी पर शादी का दबाव डालने को लेकर जमकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर प्रेमी युवक रोशन साहू ने युवती के दुपट्टे से ही उनका गला दबाकर हत्या कर दी।

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक रोशन साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...