रायपुर

पटवारी हड़ताल :- एक महीने से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल स्थगित, प्रदेश राजस्व पटवारी संघ ने किया ऐलान, राज्य सरकार ने लगा दिया था एस्मा

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए पटवारी अब काम पर वापस लौट रहे है, जिसका ऐलान राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने की है, जिन्होंने कहा है कि जनहित में यह निर्णय लिया गया है ताकि लोगों को ,छात्र छात्राओं को हो रही समस्या से राहत दिलाई जा सके। फ़िलहाल पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व विभाग में विभिन्न कार्य ठप्प हो गए थे, वही छात्र छात्राओं को एडमिशन, रोजगार आदि के लिए जो आवश्यक जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है उसके लिए भटकना पड़ रहा था, इसके अलावा सीमांकन, नामांकन, बटवारा सहित विभिन्न कार्य भी ठप्प थे, लिहाज़ा पटवारियों ने काम पर वापस लौटने का फैसला लिया है।

एस्मा के बाद भी नही लौटे थे हो सकती थी कार्रवाई…

जहाँ इस मामले में पटवारी संघ ने जनहित में हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लेने की बात कही है तो वही दूसरी तरफ राज्य सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा को भी इसकी वजह बताई जा रही है, क्योकि एस्मा लगाए जाने के बाद भी पटवारी हड़ताल से वापस नही लौटे थे, लिहाजा कभी उनपर कार्रवाई की गाज गिर सकती थी और उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता था, फ़िलहाल 9 सूत्रीय मांगों पर पटवारी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट