छत्तीसगढ़रतनपुर

ट्रेलर ने युवक को रौंदा , सड़क हादसे में किसान की मौत

पुलिस पंचनामा के बाद फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

ग्रामीण क्षेत्र गिधौरी में सोमवार दोपहर एक लापरवाह तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने गांव के किसान युवक की जान ले ली । गिधौरी में रहने वाला 19 वर्षीय राजीव आयंगार के घर के पास ही मौजूद खेत में इन दिनों गेहूं बोया गया है । जिसकी वह रखवाली किया करता था। रोज की तरह सोमवार दोपहर को भी वो खेत की रखवाली कर रहा था, इसी दौरान खेत में कुछ मवेशी घुस आए, जिन्हें भगाने के दौरान वह बेलतरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर समेत फरार हो गया। वहीं लहूलुहान युवक को देखकर लोगों ने परिजनों को इत्तला दी और सब मिलकर उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे ,जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पंचनामा के बाद फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,