रायपुर

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान:- समर्पण और कर्तव्य को किया जाएगा सम्मानित, मंगाए गए प्रस्ताव

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 को लेकर डीपीआई ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिया है। मालूम हो की राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाने है। डीपीआई में प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 तक है। वही जिला स्तर पर शिक्षको से प्रस्ताव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14
जुलाई तक निर्धारित की गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है। कि जिला शिक्षा अधिकारीगण अपने जिले से अधिकतम 03 प्रस्ताव ही भेज सकते है। वही 3 से ज्यादा प्रस्ताव आने पर प्रथम के तीन प्रस्तावों को ही स्वीकार किया जाएगा।

यह शिक्षक ही कर सकेंगे आवेदन

1- कार्यरत संस्था में नियमित कक्षा अध्यापन कराते है।

2- शिक्षक से तात्पर्य शिक्षाकर्मी, शिक्षक एल.बी. सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान अध्यापक, व्याख्याता तथा प्राचार्य से है जो विद्यालय में कार्यरत रहकर नियमित कक्षा अध्यापन करा रहे है।

3- राज्यपाल पुरस्कार 2023 के लिये शिक्षकों, शिक्षक एल.बी. का शिक्षण अनुभव 31 दिसम्बर 2022 को 15 वर्ष तथा प्राचायों का 20 वर्ष होना अनिवार्य है। शिक्षाकर्मियों का शिक्षण अनुभव 31 दिसम्बर 2022 को 12 वर्ष का मान्य है।

4- जिन शिक्षकों के प्रस्ताव पुरस्कार के लिए भेजे जा रहे हैं उन शिक्षकों के बारे में ठीक तरह से पता कर लें कि वह शिक्षक चरित्रवान नियमित कक्षा अध्यापन करने वाले तथा निष्कलंक हो। इस संबंध में अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी / प्राचार्य, जनप्रतिनिधि (पंच-सरपंच) आदि से पता कर लें।

5- जिन शिक्षकों के प्रस्ताव पुरस्कार के लिए भेजें उनसे संबंधित निष्कलंक चरित्र प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी / सहायक आयुक्त, आ.जा. क. विभाग / शिक्षा अधिकारी नगर निगम / नगर पालिका द्वारा देना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट