छत्तीसगढ़बिलासपुर

पानी की समस्या देखने मेयर पहुँचे पंप हाऊस जिन स्थानों पर पानी की ज्यादा समस्या वहाँ प्राथमिकता के साथ काम करने के दिए निर्देश

मेयर किशोर राय ने शहर में फेल हुए मोटर की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऐसे बोर का रैन वाटर हार्वेस्टिंग के तौर पर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

शनिवार को मेयर किशोर राय शहर में पानी की समस्या देख पंप हाऊस का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में पानी सप्लाई की समस्या पर तत्काल गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों के दिये।
मेयर किशोर राय ने कहा कि शहर में पानी की दिक्कतें बढ़ती जा रही है, जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या ज्यादा है ऐसे जगहों में टैंकरों से पानी की सप्लाई प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। मेयर किशोर राय ने कहा कि जल आपूर्ति के लिए नियत समय पर मोटर चालू और बंद हो, कहीं भी व्यर्थ पानी की बर्बादी न हो इसे अधिकारी और कर्मचारी ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने मोटर खराब होने और पाइप लाइन लीकेज संबंधित समस्या होने पर तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए।

मेयर किशोर राय ने खूंटाघाट से पानी लाकर शहर में सप्लाई करने संबंधित अमृत मिशन परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि यह परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसके पूर्ण होने पर शहर में भूमिगत पानी पर निर्भरता नहीं होगी और शहर के सभी लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने शहर वाशियों से पानी बचाने और बर्बादी रोकने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जल विभाग के ई ई संजीव ब्रिजपुरिहा, ए ई अजय श्रीनिवासन सहित उप अभियंता और कर्मचारी उपस्थित थे।मेयर किशोर राय ने शहर में फेल हुए मोटर की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऐसे बोर का रैन वाटर हार्वेस्टिंग के तौर पर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ...