बिलासपुर

कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर में 24 घंटो में तीसरी मौत, गोंड़पारा, कोरबा और अब मस्तूरी के पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम… गंभीर हालत में किया गया था एडमिट

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना का आक्रमक रूप अब देखने को मिल रहा है। न्यायधानी के अलग अलग हिस्सों में संक्रमण में आई तेजी ने वैसे ही लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। तो अब कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत होने की गति ने चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार दोपहर के बाद अब शाम को भी कोरोना के एक और संक्रमित मरीज की मौत हुई है। बताया जा रहा है 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मरीज मस्तूरी का रहने वाला है। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार देर रात पॉजिटिव आई थी। जिसे शुक्रवार सुबह ही कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लेकिन देर शाम बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरो का कहना है कि मरीज को पहले ही शुगर और बीपी की बीमारी थी। इसके साथ कोरोना के काफी अधिक लक्षणों के साथ उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ भी उन्हें सास लेने में काफी दिक्कतें हो रही थी। हालाकि की अभी मरीज के मौत की वजह स्पष्ट नही हो सकी है। आपको बता दे शुक्रवार शाम ही कोरबा के 58 वर्षीय मरीज की मृत्यु हुई थी। जिसके तीन घन्टे के अंतराल में ही एक और मौत होने से कोविड हॉस्पिटल के मरीजो में दहशत का माहौल व्याप्त है। इन मौत के साथ अब संभागीय कोविड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर चार हो गई तो जिले में यह संख्या 15 तक पहुँच चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...