रतनपुर

सीएचसी रतनपुर का आपरेशन थियेटर जल्दी शुरू करने सीएमएचओ ने दिए निर्देश, प्रसव की जटिलता परिस्थितियों में रेफर से मिलेगी गर्भवती महिलाओं को राहत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में जल्दी ही आपरेशन थियेटर काम करना शुरू कर देगा। इससे प्रसव की जटिल परिस्थितियों का सामना कर रही गर्भवती महिलाओं को बिलासपुर रेफर करना नहीं पड़ेगा। यही उसका आपरेशन कर प्रसव कराया जाएगा। इस काम के लिए पहले से ही महिला रोग विशेषज्ञ और सर्जन पदस्थ है। आपरेशन थियेटर का निर्माण भी हो चुका है। कुछ नए उपकरणों की खरीद जल्दी ही की जाएगी। यह बात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश शुक्ला ने कही।शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था बेहतर बनाने और समस्यों का जल्द निराकण के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिया। डाॅ. शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बन रहे आपेरशन थेयटर का भी निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डाॅ. अविनाश सिंह ने बताया कि आपरेशन थेयटर के लिए कक्ष निर्माण हो गया है। कुछ उपकरणों कमी के कारण अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इस डाॅ. शुक्ला ने कहा जल्दी आपरेशन थेयटर करने और जरुरी उपकरणों की सप्लाई जल्दी करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले से ही दो महिला रोग विशेषज्ञ कार्य रत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में आपरेशन थियेटर के शुरू हो जाने से प्रसव की जटिल परिस्थितियों में आपरेशन कर गर्भवती महिलाओं का आपरेशन कर प्रसव कराया जा सकेगा इससे प्रसव के लिए बिलासपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा।

ब्लड जांच के लिए आएगी नई सीबीसी मशीन

डा. शुक्ला को ब्लड जांच करने के सी.बी.सी. मशीन खराब के भी खराब हो ने की जानकारी दी गई। इस पर सी.एम.एच.ओ ने कहा जिला मुख्यालय से जल्दी नया सी.बी.सी. मशीन उपलब्ध कराया जायेगा । जिसके बाद सभी प्रकार के जांच शीघ्र होगा। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्टाफ व फील्ड वर्क का मीटिंग ली। इसमें उन्होंने मैदानी अमले को सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सुचारू रूप से बेहतर संचालन कर हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वही अस्पताल में भर्ती मरीजों को डाईट चार्ट के अनुसार भोजन देने के निर्देश दिए।

घर घर सर्वे कर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश

सीएमएचओ डाॅ शुक्ला ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगो को शासन की आयुष्मान योजना के तहत लाभ मिले इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता क्षेत्र के आस पास के गांव मे घर घर जाकर सर्वे करे कि किसका स्मार्ट कार्ड बना है यदि जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है यदि जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है उनका आयुष्मान कार्ड का तत्काल बनवाएं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...