बिलासपुर

जज्बा के ब्लड डोनेशन अभियान में अन्य समाज भी ले रहे बढ़ चढ़कर हिस्सा….फादर्स डे पर पिता को समर्पित रहा रक्तदान, थैलेसीमिया पीड़ितों को मिलेगी मदद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जज्बा के अथक प्रयासों से अब न्यायधानी अपितु पूरा प्रदेश रक्तदान को लेकर गंभीर होने लगा है। सालो की मेहनत और निस्वार्थ सेवा से प्रभावित होकर अब शहर के अन्य सामाजिक संगठनों ने भी रक्तदान को लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। इसी कड़ी में रजक समाज के द्वारा रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सीएमडी चौक स्थित आईएमए भवन में किया गया।

जज्बा वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया,वही रजक समाज के युवाओं ने भी शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। इसके अलावा अन्य युवा वर्ग भी रक्तदान करने स्वत ही सामने आए। इस दौरान कई रक्तदातो ने अपने जीवन का पहला रक्तदान कर अपना अनुभव साझा किया तो, वही युवाओं ने पितृ दिवस को अवसर मानते हुए अपने पिता के नाम से रक्तदान कर मिशाल पेश की। शिविर को सफल बनाने स्काउट गाइड के कैडेट्स ने भी वॉलिंटियर के रूप में अपनी महती भूमिका निभाई।

शिविर के दौरान रजक समाज के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश रजक ने कहा की आज भी लोगो मे रक्तदान को लेकर काफी भ्रम है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। जबकि इससे शरीर और स्वस्थ बनता है। डोनेट करने के बाद 24 घंटे में वापस शरीर में उतना ही ब्लड बन जाता है। बशर्ते आप खाना-पानी सही रखें। इसी तरह जज्बा वेलफेयर सोसायटी के सस्थापक संजय मतलानी ने बताया की उक्त शिविर से एकत्रित हुए 75 यूनिट ब्लड को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

वही जिन रक्त दाताओं ने रक्तदान किया है उनके जरूरत पड़ने पर जज्बा उन्हें प्रदेश के किसी भी हिस्से में रक्त उपलब्ध कराएगी। शिविर के दौरान रक्त दाताओं के हौसला अफजाई करने के उद्देश्य से प्रशस्ति पत्र मेडल और लैपटॉप बैग का भी वितरण किया गया। जिसे पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...