कोटा

पुरानी रंजिश में जानलेवा मारपीट का मामला.. 1 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, कब्जे से रॉड और डंडा जब्त

रमेश राजपूत

कोटा – पुरानी रंजिश में विवाद का मामला सामने आया है जिसमें 1 नाबालिग सहित 6 युवको ने मिलकर 2 युवको की जमकर पिटाई कर दी है, इस मारपीट में एक युवक की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवा गंधर्व पिता स्व. संतोष गंधर्व उम्र 18 साल निवासी फिरंगीपारा ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने साथी सल्लू ठाकुर मुरारी साहू के घर फिरंगीपारा शादी में गए थे, शादी में डांस कर वापस अपने-अपने घर जा रहे थे कि 17.06.2023 की रात्रि करीबन 11:30 बजे मुकेश केवट के घर के पास पहुंचे थे,उसी समय पुरानी रंजिश पर मुकेश केवट, योगेश केवट, बरहु केवट, पीयूष प्रजापति,किशनी केवट सभी लोग एक राय होकर हत्या करने के नियत से राड, डंडा व हाथ मुक्का से सल्लू ठाकुर और प्रार्थी पर हमला किये, जिससे सल्लू ठाकुर का सिर फट गया है जिसे गभीर हालत में सीएचसी कोटा ले जाया गया था जहाँ से इलाज के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लेकर तत्काल कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर पीयूष प्रजापति पिता भोलाराम उम्र 28 साल, दुर्गेश केवट पिता नारायण केवट उम्र 29, बरहु उर्फ वीर निषाद पिता अशोक निषाद उम्र 20 साल, योगेश केवट पिता नारायण केवट उम्र 26 साल, मुकेश केवट पिता नारायण केवट उम्र 23 साल सहित 1 नाबालिग को पकड़ा गया है, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू,उनि.मिलन सिंह, भोप साहू, संजय कश्यप, केशव मार्को, सुनील पटेल का सराहनीय योगदान हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,