रतनपुर

शासकीय आयुर्वेद औषधालय लखराम में सियान जतन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन…बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय आयुर्वेद औषधालय लखराम में मैत्रेयी संगठन के संस्थापक मंगला देवरस के निर्देशन में सियान जतन सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्ध महिलाओं व वृद्ध पुरुषों को सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच बबिता वर्मा ने की । सियान जतन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी 70 साल से ऊपर 12 महिलाओं को साड़ी व श्रीफल से व वृद्ध पुरुषो को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर मैत्रेयी संगठन की अध्यक्ष डॉ शकुंतला द्वारा स्वागत भाषण दिया गया उन्होंने वृद्ध जनों को उनके स्वास्थ्य को किस तरह से देखभाल की जाए इसके बारे में जानकारी दी l संगठन की उपाध्यक्ष उषा किरण वाजपेई ने उनके अधिकारों के विषय में जानकारी देते हुए भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सहयोग के लिए कहा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि जितपुरे द्वारा आयुर्वेद में उपयोगी औषधियों की जानकारी दी गई साथ ही अभ्यंग तेल व दांत रोग हेतु दंत मंजन दिया गया।हर गुरूवार को सियान जतन कार्यक्रम की जानकारी दी।दीनदयाल यादव ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की।कार्यक्रम में रश्मि लता मिश्रा ने सभी वृद्ध जनो को प्रोत्साहित किया किशोरी साहू ने गीत के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी।अंजली चावड़ा ने दिवयांग जनों के सहयोग की बात कही।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में औषधालय कर्मचारी खिलेशवर,ऋतु ,हेलन बाई, अनिल व संस्था के सदस्य रेखा नायर, रेखा गुल्ला आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि के द्वारा किया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...