कोटा

ऑपरेशन मुस्कान :-  सूरत गुजरात से अपहृत बालिका को किया गया बरामद…आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोटा – जिले में गुम बालक, बालिकाओं की खोजबीन के लिए मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुम बच्चों की तलाश की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में मध्य प्रदेश, गुजरात एवं अन्य स्थानों से कोटा पुलिस द्वारा अब तक 04 नाबालिग बच्चों को मुस्कान अभियान के अंतर्गत बरामद किया गया है। गौरतलब है कि 21 फरवरी 2023 को कोटा थाने में शिकायत दर्ज हुई कि एक नाबालिग लड़की उम्र 16 साल 11 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपहृत बालिका एवं आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी। विवेचना दौरान अपहृत बालिका एवं आरोपी का साइबर सेल बिलासपुर की मदद से सूरत गुजरात में होने की जानकारी होने पर कोटा पुलिस टीम सूरत गुजरात रवाना हुई थी। सूरत गुजरात में आरोपी शिवम दुबे के कब्जे से सुरत इच्छापुर विजय डेयरी में अपहृत बालिका को बरामद कर दिनांक 18.06.2023 को परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपी शिवम दुबे पिता लालचंद दुबे उम्र 25 साल निवासी लिटिया थाना कोटा के विरुद्ध अपराध धारा सबूत का पाए जाने से मामले में धारा 366,376(2)(ढ),भा.द.वी. 4,6 पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी शिवम दुबे को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही की जा रही है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, सउनि. राजकुमार प्रसाद, धीरज जायसवाल का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...