मस्तूरी

भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, गिनाई गई मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां

उदय सिंह

मस्तुरी – मस्तूरी विधानसभा के जयरामनगर , गतौरा मंडल में आयोजित भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के पूर्व मंत्री व कद्दावर भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि, मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई। पूर्व मंत्री अमर मस्तूरी विधानसभा के गतौरा में विधानसभा स्तरीय सयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब ,शोषित ,वंछित , दलित ,पीड़ित , पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। साव ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।

विश्व मंच पर देश की धमक डॉ. बांधी

पूर्व मंत्री व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने विश्व मंच पर भारत की धमक की चर्चा करते हुए कहा कि जी-20 समिट ने भारत और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता पर मुहर लगाई. केंद्र की सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर अंग को, हर वर्ग को उसका अधिकार और सम्मान प्रदान किया. महिलाओं को सशक्त करने और पुराने कानूनों में सुधार करके महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है. समाज के वंचित वर्ग को आरक्षण देकर प्रगति में सहभागी बनाया गया. पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों को दृढ़ता प्रदान की गई. दिव्यांग जनों के लिए अवसरों का नया द्वार खोला गया.

मस्तूरी मंडल के पांचो मंडल के कार्यकर्ता हुए शामिल

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मस्तूरी विधानसभा के पांचों मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें मस्तूरी मंडल जयराम नगर गतौरा मंडल, सीपत, मल्हार व लोहर्सि मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी