मस्तूरी

एक ही रात 2 घरों में हुई चोरी….लाखों के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ…मस्तूरी के लिमतरा गांव में अज्ञात चोरों का आतंक

उदय सिंह

मस्तूरी – शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है जिसको लेकर स्थानीय पुलिस कि सभी कोशिशें नाकाम साबित हो रही है ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरा का सामने आया हैं जहां दो घरों में चोरों ने धावा बोलकर कीमती सामान के ऊपर अपना हाथ साफ किया है जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी पक्ष ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है।

पहला मामला ग्राम लिमतरा के कुमार बाबू विश्वकर्मा के घर का है। जहा 18 जून की रात उनका पूरा परिवार खाना खाकर सोने चले गए थे। तभी देर रात एक बजे कुछ आवाज सुनकर प्रार्थी और उनका पुत्र उठा। जिसने देखा की अज्ञात चोर घर से भाग रहे थे। जिसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन चोर वहा से भाग गए। जब प्रार्थी ने घर की तलाशी ली तो पता चला की घर के आलमारी का ताला टूटा हुआ था जिसे चेक करने पर उसके अंदर रखे एक जोड़ी चांदी लच्छा, एक नग चांदी का करधन,एक जोड़ी चांदी की बाजू बंद,एक जोडी चांदी का साटी,08 नग चांदी का बिछिया,एक सोने का मंगलसूत्र तीन फर वाली और एक जोड़ी टॉप्स कान का सहित करीब 45 हजार कीमती सामान वहा से गायब थे।

इसी तरह ग्राम लिमतरा के ही कृष्णा यादव भी 18 जून की रात सोने चले गए थे। जब सुबह 4 बजे उनकी नींद खुली उन्होंने देखा की घर के दो आलमारी का दरवाजा खुआ था। उसमे रखे एक नग सोने का मंगलसूत्र,एक नग सोने का झूमका,एक सोने का लाकेट ,एक जोड़ी सोने का कान का टॉप्स,दो जोड़ी चांदी का पायल, एक नग चांदी का करधन, एक नग चांदी का हाथ पोछनी,एक जोड़ी बाजू बंद चांदी का, दो नग चांदी का बिछिया और 8 हजार रूपये नगदी सहित एक जोड़ा चांदी का पायल,एक जोड़ा बाजूबंद चांदी,दो नग चांदी का करधन,एक चांदी का चाबी रिंग, 06 नग चांदी का बिछिया,03 नग चांदी का चूडा,02 नग सोने का फुली सोने का 03 नग बाली और एक हजार रूपये नगदी सहित करीब 48 हजार का सामान नही था। जिसपर अज्ञात चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया था। इधर मामले में मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...