बिलासपुर

जीआरपी एंटी क्राइम टीम के हत्थे चढ़ा फिर गाँजा तस्कर….रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान मिला बैग में 7 किलोग्राम गाँजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के माध्यम बेखौफ होकर अवैध रूप से गाँजे की तस्करी जारी है, लगातार पकड़ में आ रहे मामलों से साफ है कि कही न कही ट्रेन के रास्ते आसानी से तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है, जिनमें से कुछ ही मामले पकड़े जा रहे है। एक बार फिर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी एंटी क्राइम टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया है, जिसके बैग से 7 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं 6 में एक व्यक्ति नाम रामचरण ,पिता-सहदेव उम्र -29वर्ष पता -जिला बाँदा उत्तरप्रदेश के पास रखे एक लाल कलर के ट्राली बैग जिसके अंदर 7किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसकी कीमत 70000/-रूपये आँकी गई है, जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए जीआरपी थाना बिलासपुर को सौंपा गया है, जहाँ धारा NDPS ACT 20B के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया इस कार्यवाही में विशेष रूप से थाना प्रभारी डी.श्रीवास्तव प्र.आर.संतोष छत्री ,संपत सिदार आर.संतोष राठौर,मन्नु प्रजापति ,लक्ष्मण गाईन,सौरभ नागवंशी,अभिषेक माँझी का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...