छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली में 5 लाख 27 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे ने तैयारियों की दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक सी डी टंडन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन हेतु 4 हजार सुरक्षा बल की तैनाती होगी। मुंगेली जिले में 6 कंपनी के अर्द्धसैनिक बल आयेंगे। उन्होने बताया कि 60 सेक्टरअधिकारियों के साथ एक गार्ड दिये जायेंगे

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मनियारी सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेसवार्ता लेकर लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी और व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जिले में लोकसभा निर्वाचन सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम के साथ सुरक्षा बल की तैनाती होगी। उन्होने बताया कि 5 लाख 27 हजार 359 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4837 दिव्यांग मतदाता शामिल है। इसके लिए 662 मतदान केंद्र बनाये गये है जिसमें 581 सामान्य एवं 81 संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल है। तीसरे चरण में लोकसभा निर्वाचन हेतु 23 अप्रैल 2019 को सबेरे 7 बजे से सायं 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे।

मुंगेली जिले के कलेक्टर डॉ. भुरे ने बताया कि जिले में 25 आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत 3080 बैनर पोस्टर हटाये गये। लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 56 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किये गये है। 25 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की सुविधा रहेगी। लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 2 बैलेट यूनिट की आवश्यकता होगी। हर मतदान केंद्रों में 4 मशीन रखे जायेंगे। लोकसभा निर्वाचन हेतु आवश्यक मतदान सामाग्री प्राप्त हो चुकी है। मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दलों में 2700 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो-दो घंटे के अंतराल में मतदान की जानकारी दी जायेगी।
वही पुलिस अधीक्षक सी डी टंडन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन हेतु 4 हजार सुरक्षा बल की तैनाती होगी। मुंगेली जिले में 6 कंपनी के अर्द्धसैनिक बल आयेंगे। उन्होने बताया कि 60 सेक्टरअधिकारियों के साथ एक गार्ड दिये जायेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...