बिलासपुर

महिला ठग गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…2 महिलाओं सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार महिला की तलाश जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को झांसे में लेकर सोने चांदी की ठगी करने वाले महिला ठग गिरोह को पकड़ा गया है। मामले में सकरी पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 2 पुरुष आरोपियों को पकड़ा है, जो मध्यप्रदेश, झारखंड के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया लक्ष्मी यादव निवासी लोखण्डी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 02.06.23 को तीन महिलायें उसके घर आकर पुराने बर्तन बदलने के लिये मांगी जिनके बदले में दूसरे दिन नये बर्तन देकर विश्वास अर्जित कर जेवर की मांग किये जिसमें अपने आप को कंपनी का आदमी बताते हुए जेवर का छाप कंपनी में दिखायेंगे कंपनी द्वारा ईनाम दिया जायेगा बाद में जेवर लौटा देंगे कहते हुए प्रार्थीया से सोने चांदी के जेवर उतरवा कर भाग गये एवं भागने के पूर्व विश्वास दिलाने के लिये आरोपी महिलाओं द्वारा अपना मोबाईल नंबर 6287685764 होना बताये कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया , जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उक्त मोबाईल नंबर 6287685764 की तलाश की गई , सायबर सेल से कॉल डिटेल एवं लोकेशन के आधार पर आरोपी शबनम मलहार के पास उक्त सिम कार्ड एवं मोबाईल को जप्ल किया गया है । पूछताछ पर अपने साथी सुरेन्द्र मलहार , शबनम मलहार एवं शोमा मलहार तथा बेबी उर्फ बेबिया मलहार के साथ मिलकर घटना करना बताये हैं । आरोपियों के निशांदेही पर सोने का एक जोड़ी झूमका मंगलसूत्र लार्केट , एवं दो जोड़ी चांदी का पायल जुमला कीमती 80,000 रूपये को जप्त किया गया है एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । प्रकरण में एक आरोपी बेबी उर्फ बेबीया मलहार पति सुरेन्द्र मलहार फरार है , जिनकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...