बिलासपुर

रेंज स्तरीय अधिकारियों की आईजी ने ली वर्चुअल बैठक…आगामी चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश,

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आगामी चुनाव में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को आयोजित बद्री नारायण मीणा ने बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक ली। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के परिप्रेक्ष्य में जिलास्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विधानसभा चुनाव-2023 अंतर्गत कार्यों की तैयारियों को योजनाबद्ध तरीके से किये जाने पर बल देते हुए निर्देशित किया गया कि जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये ‘जिला सुरक्षा योजना’ तैयार की जावे।

इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में की गई लघु अधिनियम व प्रतिबंधक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्यवाही किये जाने सहित लंबित गैर जमानती और स्थायी वारंटों की तामीली अभियान चलाकर किये जाने निर्देशित किया गया।

इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लायसेंसी शस्त्रों के जमा कराने की कार्यवाहियों के अंतर्गत हथियारों का भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा गया। वही सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ सीमा से लगे दीगर राज्य के जिलों के साथ बार्डर मीटिंग कर अपराधियों व असामाजिक तत्वों की जानकारी साझा करते हुए आपसी समन्वय कर कार्यवाहियां करते हुए अवैधानिक कार्यों पर अंकुश लगाने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधीक्षकों को दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...