बिलासपुर

कोटा और तखतपुर क्षेत्र की तीन उचित मूल्य की दुकानें निलंबित….एसडीएम ने की कार्रवाई, अनियमितता की मिली थी शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा और तखतपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तथा तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है। पुडु की उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

दुकान संचालक द्वारा उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया गया, अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया गया तथा धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी लापरवाही सामने आई है। दोनों दुकानों ने 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण कार्य पूरा नहीं किया था।

साथ ही उपभोक्ताओं के केवाईसी अद्यतन करने में उदासीनता बरती गई। निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं करने और बार-बार निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं लाए जाने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न और लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...